Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'काका' को मिली अस्पताल से छुट्टी

kaka discharged from hospital

17 जुलाई 2012

मुम्बई । 'अराधना', 'अमर प्रेम' 'सफर', 'कटी पतंग' और 'आनंद' जैसी फिल्मों में जीवंत अभिनय करने वाले अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना की तबीयत में सुधार होने के बाद सोमवार को उन्हें लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार के सूत्रों ने कहा कि अब उनकी तबीयत ठीक है। सूत्र ने कहा, "राजेश खन्ना अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें सोमवार दोपहर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। परिवार के सदस्य उनके साथ थे।"

खन्ना को कमजोरी की शिकायत के बाद शनिवार को दोबारा लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपने प्रशंसकों द्वारा 'काका' कहकर पुकारे जाने वाले 69 वर्षीय अभिनेता को 23 जून को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दो सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

राजेश खन्ना बीते 1 अप्रैल से स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस वर्ष अप्रैल में भी उन्हें कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब उन्हें तीन या चार दिनों में घर भेज दिया गया था।

राजेश से अलग रह रही उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया पहले दिन से ही उनकी देखभाल कर रही हैं। राजेश खन्ना ने डिंपल से 1973 में शादी की थी और 1984 में वे अलग हो गए थे।

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का चार दशकों का लम्बा फिल्मी करियर रहा है।

 

More from: samanya
31876

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020