Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अलग हैं 'काई पो चे' और 'रॉक आन' : अभिषेक कपूर

kai po che and rock on is different abhishek kapoor

22 दिसम्बर 2012

मुम्मई।  फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर का मानना है कि उनकी आगामी फिल्म 'काई पो चे', 'रॉक आन' से अलग है। कपूर ने 'रॉक आन' का निर्देशन किया था। कपूर ने कहा, "'काई पो चे' के चरित्र विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों से हैं। वे मध्यवर्गीय, पूर्णतया समर्पित एवं भारतीयता से ओतप्रोत हैं। लेकिन 'रॉक आन' शहरी पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इसलिए दोनों फिल्में एक-दूसरे से अलग हैं।"


कपूर ने 2006 में 'आर्यन' से निर्देशन की शुरुआत की थी। वैसे उनकी यह फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी थी।


उन्होंने 2008 में 'रॉक ऑन' की पटकथा लिखी और निर्देशन किया। इस फिल्म से निर्देशक फरहान अख्तर ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था। यह फिल्म दोनों के लिए कामयाब रही।


'काई पो चे' से टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में प्रवेश कर रहे हैं। फिल्म में सुशांत के अलावा अमित साध, राजकुमार यादव और अमृता पुरी भी हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 11 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

More from: samanya
34158

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020