Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अस्वस्थ टिंबरलेक ने न्यूयॉर्क शो रद्द किया

justin-timberlake-hollywood-21022014
21 फरवरी 2014
न्यूयॉर्क|
गायक जस्टिन टिंबरलेक ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अपना मेडिसन स्क्वायर गार्डन शो रद्द कर दिया है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, टिंबरलेक का शो बुधवार को होना था लेकिन अब वह शुक्रवार को प्रस्तुति देंगे।

टिंबरलेक ने ट्विटर पर लिखा, "न्यूयॉर्क, दुर्भाग्य से स्वास्थ्य की वजह से मैंने रात (बुधवार) का शो आगे बढ़ाकर शुक्रवार को कर दिया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे रात का टिकट लेने वाले सभी लोगों के लिए खेद हैं। उम्मीद है शुक्रवार को आपसे मिलूंगा।"

टिंबरलेक अपनी संगीत विश्व यात्रा के मध्य में हैं, जिसमें उनकी यूरोप, मध्यपूर्व एशिया और उत्तरी अमेरिका में होने वाली प्रस्तुतियां शामिल हैं।
More from: samanya
36320

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020