Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जस्टिन ने पिता के लिए आशियाना खरीदा

justin-bieber-hollywood-01112013
1 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने अपने पिता और सौतेले भाई-बहनों के लिए आशियाना खरीदने में 850,000 डॉलर खर्च किए हैं। 19 वर्षीय बीबर अपने पिता जेरेमी, सौतेली बहन जैजमिन (5) और भाई जैक्सन (3) के रहने के लिए एक बढ़िया सा घर चाहते थे।

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "जस्टिन चाहते थे कि उनके सौतेले भाई और बहन बढ़िया घर में रहें, इसलिए उन्होंने ओंटारियो में कैबिन स्टाइल वाला पांच शयनकक्षों वाला निवास स्थान खरीदने के लिए नकद 850,000 डॉलर चुकाए। यहां वे उनके पिता संग रहते हैं।"

यह भवन ओंटारियो में उत्तर अमेरिकी ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। यहां की आबादी महज 8,000 है।
More from: samanya
35497

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020