HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

शादी के लिए रुठे गुरु को मना ले यार

Subscribe Magazine on email:    
क्या करें अगर शादी नहीं हो रही। क्या करें अगर रिश्ता दरवाजा तक आकर छूट जाता है। अब,ज्योतिषियों की मानें तो ऐसा होने में गुरु की बड़ी भूमिका है। जी हां, आपकी कुंडली में बैठे गुरु की। गुरू अगर दुर्बल है, तो गुरू संबंधी कारक तत्वों का फल क्षीण हो जाता है।

गुरु के दुर्बल होने से संतान संबंधी अड़चन, आर्थिक तंगी, विवाह में देरी, पीठ में दर्द, घुटनों में दर्द, कलेजे में तकलीफ, पाचन शक्ति की तकलीफ, पेट की तकलीफ आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। ज्योतिषी राम शांडिल्य के मुताबिक कुंडली में यदि मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु या मीन लग्न हो या चंद्र राशि हो या गुरू लग्न, तृतीय, पंचम, षष्ठम, अष्टम या द्वादश भाव में होता है या जिस कन्या का विवाह नहीं होता है, उसे विवाह कारक गुरू का रत्न पुखराज पहनना चाहिए। 3 रत्ती से ऊपर का पुखराज सोने की अंगूठी में जड़वाकर  पुष्य नक्षत्र के दिन, प्राण-प्रतिष्ठा कर सूर्यास्त से एक घंटे पहले तर्जनी अंगुली में धारण करना चाहिए।

वैसे,शीघ्र विवाह के लिए गुरु को मनाने के कुछ और उपाय भी हैं। मसलन मंदिर में पैसा चढ़ाना, पीपल का पेड़ लगाकर उसकी देख-भाल करना,गुरूवार को जल चढ़ाना, गुरू मंत्र का जप करना, 27 गुरूवार का व्रत करना और खाने में चने की दाल का प्रयोग करना, 5 गुरूवार बूंदी के लड्डू का प्रसाद चढ़ाना, हल्दी, केसर, शक्कर, नमक, शहद, बूंदी के लड्डू दान करना, गुरूवार के दिन पिता, गुरू, दादा, बड़े भाई को प्रणाम करना, सोना पहनना, 7 गुरूवार घोड़े को चने की दाल खिलाने से गुरू ग्रह का बल बढ़ाया जा सकता है।

तो मनाइए अपनी कुंडली में नाराज बैठे गुरु को....और कीजिए शीघ्र अति शीघ्र शादी। 


3583
ताजातरीन / What's Hot
एंट्रिक्स-देवास सौदे में नायर, 3 अन्य दोषी करार
मेलबर्न एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने भारत को 65 रनों से हराया
ऐसी सरकारों को नकारिए जो आपको नकारती हैं : प्रियंका
यह चिदम्बरम पर अंतिम फैसला नहीं : भाजपा
सहारा के समक्ष आईपीएल नियमों को साफ करेगा बोर्ड : जगदाले
फैसले के खिलाफ अपील करूंगा : स्वामी
वीजा नियमों में बदलाव कर रहा है अमेरिका
जलवायु परिवर्तन पर एक फिल्म चाहता हूं : अभिषेक
   
 
मनोरंजन
ऑस्कर नामांकनों में डीकैप्रियो नहीं, नाओमी निराश
लास एंजेलिस | अभिनेत्री नाओमी वाट्स ऑस्कर नामांकनों में अभिनेता लियोनार्दो डीकैप्रियो का नाम न होने से निराश हैं। नाओमी को उम्मीद थी कि डीकैप्रियो 'जे एडगर' में अभिनय के लिए नामांकित होंगे। 43 वर्षीया नाओमी का कहना है कि इस वर्ष ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में डीकैप्रियो नामांकन के हकदार थे और उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर वह हैरान हैं।
 वारविक को लाइफटाइम अचीवमेंट
 दिल्ली के अच्छे रेस्तरां जानना चाहते हैं श्वात्जनेगर
 जब आंसू नहीं रोक पाईं मिडिलटन
 'द एक्स फैक्टर' से बाहर की गईं पाउला
इंटरव्यू
लाइफ्स गुड में हर किसी के लिए छुपा है खास- आनंद शुक्ला
मशहूर बंगाली लेखक सुजीत सेन के जीवन पर बनी फिल्म लाइव्स गुड प्रदर्शन के लिए तैयार है। जाने माने चरित्र अभिनेता और निर्देशक अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। लेकिन सुजीत सेन जैसे शख्स पर केंद्रित गंभीर फिल्म बनाने का साहस किया है निर्माता आनंद शुक्ला ने। उन्होंने इस विषय को क्यों चुना और फिल्म से उन्हें क्या उम्मीदें हैं, ऐसे तमाम सवालों पर उनसे खास बात की बाला मिश्रा ने।
 ‘पत्थर और मूर्तियां लगवाने के अलावा मायावती ने क्या किया है’
 साहब बीवी और गैंगस्टर ने पहचान का संकट दूर किया : श्रेया
ज्योतिष
शारीरिक तौर पर सक्रिय बच्चे रहते हैं बीमारियों से दूर
सिडनी | शारीरिक रूप से सक्रिय बच्चों को मधुमेह एवं हृदय रोग होने की सम्भावना बहुत कम होती है। यह तथ्य एक अध्ययन में सामने आया है। विक्टोरिया एवं मेलबर्न विश्वविद्यालय के ग्लेन मैकनेल एवं मेरी व्लोदेक के नेतृत्व में हुए अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि व्यायाम करने से मधुमेह एवं हृदय रोगों के प्रति संवदेनशील चूहों की क्षमता में वृद्धि होती है।
 दिमाग को तरोताजा रखता है दूध
 अध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण 'माघ' मास
 जंक फूड का वजन बढ़ने से वास्ता नहीं : अध्ययन
 मकर संक्रांति से सम्बंधित कुछ विशेष बातें...