Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मूर के गहने चोरी

julian moor ornaments are stolen

5 अक्टूबर 2012


न्यूयार्क। हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिएन मूर के वेस्ट विलेज स्थित घर से 1.25 लाख डॉलर की कीमत के गहने चोरी हो गए। यह जानकारी पुलिस के एक सूत्र ने दी। सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री के घर से गहने जून से अगस्त के बीच गायब हुए।


वेबसाइट 'नाइडेलीन्यूज डॉट कॉम' के अनुसार गायब हुए गहनों में 33,000 डॉलर का हीरा जड़ा कंगन और चार कीमती घड़ियां शामिल हैं।


सूत्र ने बताया कि घटना के वक्त मूर टोरंटो में डरावनी फिल्म 'कैरी' की शूटिंग में व्यस्त थीं। मूर के एक सहायक ने एक अक्टूबर को चोरी की रपट दर्ज कराई।


इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मूर की गैर मौजूदगी में घर में इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करने वाले श्रमिकों से पूछताछ कर रही है।


 

More from: samanya
33224

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020