Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड अवार्ड ऑस्कर के स्तर तक नहीं पहुंच सकते : जॉन अब्राहम

john-on-bollywood-award-0301201309878909
28 फरवरी 2013

मुम्बई। अभिनेता-निर्मात जॉन अब्राहम का कहना है कि बॉलीवुड अवार्ड टीवी शो बनकर रह गए हैं और वे ऑस्कर के स्तर तक नहीं पहुंच सकते। जॉन को बॉलीवुड में दस साल हो चुके हैं। 40 वर्षीय जॉन बुधवार को यहां अपनी फिल्म 'आय मी और मैं' का प्रचार कर रहे थे। यह पूछे जाने पर कि हमारे अवार्ड ऑस्कर के स्तर तक क्यूं नहीं पहुंच सकते। उन्होंने कहा 'हमारे सभी अवार्ड शो टीवी शो हैं। कलाकारों को टीआरपी के लिए इन शो में नाचना पड़ता है और अभिनय करना पड़ता है।'

उन्होंने कहा 'हमारा एक भी अवार्ड गंभीर अवार्ड नहीं है। मुझे नहीं लगता कि हम कभी निष्पक्ष अवार्ड तक पहुंच पाएंगे। जो कलाकार नृत्य करता है उसे पुरस्कार मिल जाता है जो हमेशा से रहा है।'

जॉन का यह भी कहना है कि इस साल उन्हें इसमें बदलाव दिखा है और अच्छी फिल्मों को पुरस्कार मिले हैं। 'इस साल 'पान सिंह तोमर', 'विकी डोनर', 'ओह माय गॉड', 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'कहानी' जैसी फिल्मों को पुरस्कार मिले हैं। लेकिन मेरा अब भी मानना है कि हमें निष्पक्ष पुरस्कार शुरू करने की जरुरत है। मुझे नहीं लगता कि हम परिपक्वता के उस स्तर तक पहुंचे हैं।'
More from: samanya
34636

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020