Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जयराम, हासन 'उत्तम विलेन' में काम करेंगे

jayaram-actor-bollywood-12032014
12 मार्च 2014
चेन्नई|
मलयालम अभिनेता जयराम एक बार फिर कमल हासन के साथ नजर आएंगे। वह 'उत्तम विलेन' फिल्म में हासन के साथ होंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'पंचाथांतिरम' में भी एक साथ काम कर चुके हैं। जयराम ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "मैं कमल हासन की फिल्म 'उत्तम विलेन' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगा।" उन्होंने इस फिल्म की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

जयराम और हासन ने 'पंचाथांतिरम' में जिगरी दोस्तों की भूमिका निभाई थी। दर्शकों इसे खूब सराहा था।

'उत्तम विलेन' एक उम्रदराज सुपरस्टार की कहानी है, जिसकी भूमिका हासन निभा रहे हैं। फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म का निर्देशन कन्नड़ अभिनेता रमेश अरविंद कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल बेंगलुरू में चल रही है। फिल्म में के. बालाचंद्र भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जिनका हासन के फिल्मी करियर को संवारने में बहुत बड़ा हाथ है।
More from: samanya
36483

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020