Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जावेद अख्तर को पसंद नहीं रीमिक्स गाने

javed akhtar dont like remix song


 9 नवंबर 2012

मुम्बई।  लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को पुरानी फिल्मों के रीमिक्स बनाने का चलन पसंद नहीं है उनका कहना है कि पुराने गाने जैसे थे उन्हें वैसे ही रहने देना चाहिए। 67 वर्षीय जावेद ने एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे यह पसंद नहीं है लेकिन यह एक लोकतांत्रिक समाज है, इसलिए यहां किसी को कुछ भी करने की आजादी है। पुरानी चीजों को वैसा ही रहने दें जैसी वे हैं और नई चीजें बनाएं। पुरानी चीजों को नया करने की क्या जरूरत है? मुझे यह पसंद नहीं है।"


हाल ही में फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' में कुछ पुराने गानों को नए अंदाज में पेश किया गया था।


इसी तरह फराह खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में आर .डी.बर्मन के गाने का रीमिक्स बनाया गया था।

More from: samanya
33704

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020