Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्लाउडिया के लिए आसान था आइटम गीत 'सिगड़ी'

iteam song sigdi is easy for claudia

  
21 नवंबर 2012

मुम्बई। आने वाली फिल्म 'खिलाड़ी 786' के आइटम नम्बर 'सिगड़ी' में नजर आईं जर्मन मॉडल क्लाउडिया सिसला ने कहा कि वह हिन्दी बोलती हैं, इसलिए उन्हें इस गीत में काम करने में कोई परेशानी नहीं हुई। 25 वर्षीय क्लाउडिया ने साक्षात्कार में कहा, "मैं इस वक्त हिन्दी बोल सकती हूं, इसलिए यह उतना मुश्किल नहीं रहा। मैंने शूटिंग से कुछ दिन पहले गीत के बोल समझ लिए थे। इसलिए मुझे यह याद हो गए। रिहर्सल के दौरान मैं यह गीत गा भी रही थी। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था।"


क्लाउडिया फिल्म के सह-निर्माता और मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार से भी खासी प्रभावित हैं।


उन्होंने कहा, " 'खिलाड़ी' फिल्मों की श्रृंखला जैसी है, जो अब भी बहुत-बहुत कामयाब है और अक्षय कुमार अपनी भूमिका में कमाल के लग रहे हैं।
"

क्लाउडिया ने छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'बिग बॉस 3' से विशिष्ट पहचान हासिल की। वैसे वह भारती फिल्म उद्योग को काफी पसंद करती हैं।

 

More from: samanya
33788

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020