17 मई 2012
रोम। मशहूर फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी ने इटली की ओलम्पिक टीम की पोशाक का अनावरण किया। इसी पोशाक में इटली के खिलाड़ी लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे। अरमानी ने अपने नए कलेक्शन को ईए7 इम्पोरियो अरमानी रेंज नाम दिया है। खेलों में रुचि रखने वाले अरमानी ने अपने देश के खिलाड़ियों के लिए अपनी शैली से अलग हटकर काम करते हुए यह पोशाक तैयार की है।
ओलम्पिक खिलाड़ियों के लिए अरमानी ने ट्रैकसूट से लेकर टीशर्ट और रनिंग शू से लेकर शॉर्ट, सूटकेस, नायलॉन जैकेट और यहां तक कि एक ऐसा बैंड तैयार किया है, जिस पर इटली के राष्ट्रगान के कुछ शब्द उकेरे गए हैं।
अरमानी ने कहा है कि वह अपने देश के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए लंदन जाना चाहते हैं। लंदन ओलम्पिक का आयोजन जुलाई-अगस्त में होना है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।