Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : सायना क्वार्टर फाइनल में

indonessa open badminton saina in quarterfinals

14 जून 2012

जकार्ता।  भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2012 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। उधर, पुरुषों की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में अजय जयराम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त सायना ने इंडोनेशिया की क्वालीफायर खिलाड़ी अप्रिल्ला युसवांद्री को तीन गेंमों तक चले मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-13 से पराजित किया।

यह मुकाबला 59 मिनट तक चला। उधर, इंडोनेशिया के डियोनयसियस हायोम रुमबका ने जयराम को 35 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-14 से शिकस्त दी।

उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन पुरुषों की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में पुरुपल्ली कश्यप और महिलाओं की एकल स्पर्धा में पी.वी.सिंधु अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि मिश्रित युगल स्पर्धा में ज्वाला गुट्टा और वी.दीजू की जोड़ी भी दूसरे दौर के मुकाबले में उतरेगी।


 

More from: samanya
31255

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020