Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारतीय आध्यात्मिक किताबों की मांग बढ़ी

indian spiritual books demand


12 मई 2012

शिमला । विदेशों में भारतीय आध्यात्म पर लिखी किताबों की बहुत मांग है। चीन के पाठक भी इनसे प्रभावित हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के निदेशक एम.ए. सिकंदर ने शनिवार को यहां कहा, "आध्यात्मिकता पर किताबें भारतीय प्रकाशन गृहों की यूएसपी (बिक्री बढ़ाने का तरीका) बन गई हैं। विदेशों में इन किताबों की खूब बिक्री होती है।"

सिकंदर छह दिवसीय पुस्तक मेले में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में अबु धाबी में सम्पन्न पुस्तक मेले में पहुंचे लोगों ने आध्यात्मिकता में विशेष रुचि दिखाई।

उन्होंने कहा, "चीन के लोग भी भारतीय जीवनशैली व आध्यात्मिकता के बीच सम्बंध खोज रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या है जिसकी वजह से भारतीय दुनिया में सबसे ज्यादा खुशहाल हैं।"

सिकंदर ने कहा कि फ्रांस ने हिंदी किताबों के फ्रांसीसी अनुवाद में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि साल 2013 में आयोजित होने वाले अगले अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में एनबीटी फ्रांस पर विशेष ध्यान देगा।

ब्रिटेन व अमेरिका के बाद भारत ऐसा तीसरा देश है जहां अंग्रेजी में सबसे ज्यादा किताबें प्रकाशित होती हैं।

पुस्तक मेले में 50 से ज्यादा प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसका उद्घाटन किया।

More from: SocialMedia
30714

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020