Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत दौरे ने मुझे हैरान व उदास किया : लिंडसे लोहान

india-tour-shocked-and-depressed-me

9 अप्रैल 2013

नई दिल्ली | हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने बाल तस्करी के मुद्दे पर एक डॉक्युमेंट्री (वृत्तचित्र) शूट करने के लिए वर्ष 2009 में भारत का दौरा किया था। उन दिनों को याद करते हुए वह कहती हैं कि यह एक अविश्वसनीय अनुभव था जिसने उन्हें 'हैरान और दुखी' कर दिया। 26 वर्षीया लिडसे इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'स्केरी मूवी 5' को रिलीज करने की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह फिल्म 12 अप्रैल को अमेरिकी सिनेमाघरों और एक हफ्ते बाद भारत में रिलीज होगी। उन्होंने अपनी भारत यात्रा के बारे में कहा, "वह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकूंगी।"

लॉस एंजेलिस से एक ईमेल वार्ता में उन्होंने कहा, "भारत दौरे ने मुझे हैरान और दुखी कर दिया..बीबीसी 3 के लिए इस वृत्तचित्र को तैयार करने में मुझे उन बच्चों की वास्तविक कठिनाइयों को व्यक्त करने के लिए अपनी आवाज का इस्तेमाल करने की छूट थी, जिनकी तस्करी हुई थी।"

उल्लेखनीय है कि लोहान का भारत दौरा वीजा उल्लंघन की खबरों के बीच विवाद में आ गया था।

More from: samanya
34751

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020