Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत सहित 28 देशों में सुनामी की चेतावनी

earthquake, india and twenty eight countries warning for tsunami
11 अप्रैल 2012
नई दिल्ली/हांगकांग | इंडोनेशिया में बुधवार दोपहर भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.5 मापी गई है। भूकम्प का केंद्र उत्तरी सुमात्रा का पश्चिमी तट था। भूकम्प के झटके भारत के पूर्वी तटीय क्षेत्रों और श्रीलंका में भी महसूस किए गए। भूकम्प के बाद इंडोनेशिया और भारत सहित दुनिया के 28 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

इंडोनेशिया में भूकम्प की तीव्रता को लेकर अलग-अलग आंकड़े बताए जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने भूकम्प की तीव्रता जहां रिक्टर स्केल पर 8.5 बताई है, वहीं अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 8.9 मापी है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भूकम्प दोपहर दो बजकर आठ मिनट पर आया।

अब तक भारत या किसी अन्य स्थान से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

'इंडियन नेशनल सुनामी अर्ली वार्निग सिस्टम' ने पूर्वी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी है।

भूकम्प के बाद इंडोनेशिया व भारत सहित 28 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, म्यांमार, थाईलैंड, मालदीव, ब्रिटेन, मलेशिया, मॉरीशस, सेशल्स, पाकिस्तान, सोमालिया, ओमान, मैडागास्कर, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, बांग्लादेश, तंजानिया, मोजाम्बिक, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और सिंगापुर शामिल हैं।

 

More from: samanya
30475

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020