Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

समस्या को हल करने में मदद करेगा स्वतंत्र सिनेमा : तिग्मांशू धूलिया

independent cinema wil help the solve the problem


23 अगस्त2012

नई दिल्ली।  फिल्म 'पान सिंह तोमर' से सफलता अर्जित करने वाले फिल्म निर्माता तिग्मांशू धूलिया का मानना है कि फिल्मों का स्वतंत्र निर्माण समाज की प्रासंगिक समस्याओं से निपटने में मदद कर सकती है। दिल्ली में शुरू हुए 'अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' के दौरान तिग्मांशू ने कहा, "मुझे लगता है कि इस देश में स्वतंत्र फिल्म निर्माण ही एक जरिया है। ऐसे कई मुद्दे हैं जिसे स्टूडियो में नहीं बल्कि स्वतंत्र निर्माण के जरिए सुलझाया जा सकता है।"


तिग्मांशू ने 'चरस', 'साहब बीवी', 'गैंगस्टर' और 'पान सिंह तोमर', जैसी अलग विधा की फिल्मों से बॉलीवुड में अपना स्थान बनाया है।


उन्होंने कहा, "यह वक्त भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अच्छा है। सिनेमा अब बदल रहा है। यद्यपि इसमें 2000 के शुरुआत में बदलाव देखने को मिला, लेकिन 10-12 साल में यह काफी परिपक्व हुआ है। कई युवा फिल्म जगत में आ रहे हैं। यहां कई युवा तकनीशियन हैं जबकि शुरुआत में ऐसा नहीं था। यह आज चर्चित पेशा बन चुका है।"

 

More from: samanya
32418

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020