Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेघालय में 15 खनिकों की मौत

in megahlya 15 miners killed

11 जुलाई 2012

शिलांग। मेघालय के दक्षिणी गारो हिल्स स्थित एक कोयला खदान की दीवार ढह जाने से उसमें पानी भर गया। खदान में खनन कर रहे 15 खनिक पानी में डूब गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

जिलाधिकारी आर.पी. मारक ने बताया, "नेंगकोल इलाके की एक खदान की दीवार ढह जाने से बगल के पानी भरे दूसरे खदान का पानी उस खदान में भर गया जिसमें 15 खनिक काम कर रहे थे।"

उन्होंने बताया कि अन्य 15 खनिक हालांकि खदान से निकलने में कामयाब रहे।

मारक ने बताया कि यह हादसा हालांकि 10 जून को हुआ था लेकिन इसके बारे में मंगलवार को तब पता चला जब देर से जानकारी मिलने पर जिले के अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर हादसे की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि 15 खनिकों के शव अभी भी खदान के भीतर पड़े हैं। शवों को निकालने का कार्य चल रहा है।

 

More from: samanya
31760

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020