Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लोगों की राय मायने रखती है : इमरान खान

imran khan in matru ki bijli ka mandola

10 दिसम्बर 2012

मुम्बई। अभिनेता इमरान खान ने कहा कि वह आलोचकों की बातों पर ध्यान नहीं देते क्योंकि उनके लिए आम लोगों के बड़े समूह की प्रशंसा ज्यादा मायने रखती है। इमरान ने बताया, "मैं वास्तव में आलोचनाओं की परवाह नहीं करता क्योंकि अंतत: यह एक ही आदमी की राय है। मुझे क्यों एक आदमी के विचार पर गौर करना चाहिेए? मेरी प्रशंसा लोगों का बड़ा समूह करता है।"


उन्होंने कहा, "यदि कोई कहता है कि यह फिल्म अच्छी है तो यह जरूरी नहीं है कि यह फिल्म अच्छी हो। लेकिन लोगों का बड़ा समूह कहे कि यह फिल्म बुरी है तो मैं उनकी बात पर ध्यान दूंगा।"


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 2008 में 'जाने तू या जाने ना' से फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उनकी आगामी फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' 11 जनवरी को प्रदर्शित होगी।


इस फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। इस फिल्म में इमरान के अलावा पंकज कपूर एवं अनुष्का शर्मा भी हैं।

 

More from: samanya
34041

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020