Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैं महत्वाकांक्षी नहीं हूं : आयशा टाकिया

i am not ambitious ayesha takia

9 सितम्बर 2012

मुम्बई। शादी के बाद एक तरह से अभिनय से रिश्ता तोड़ चुकीं आयशा टाकिया ने कहा कि वह महत्वाकांक्षी नहीं हैं और फिल्मों में दोबारा अभिनय करने की उनकी कोई इच्छा नहीं हैं। आयशा इस समय 'सुर क्षेत्र' नाम के संगीत से जुड़े रियलिटी शो में मेजबान की भूमिका निभा रही हैं, जिससे आशा भोंसले, रुना लैला एवं आबिदा परवीन जैसी हस्तियां जुड़ी हुई हैं।


आयशा ने कहा, "मुझे संगीत के क्षेत्र में नई जानकारियां मिली हैं। यह फिल्म उद्योग से काफी अलग है। यहां कुछ सम्मान है।"


भारतीय टीम के प्रशिक्षक हिमेश रेशमिया कर रहे हैं जबकि पाकिस्तानी टीम के प्रशिक्षक आतिफ असलम कर रहे हैं।


आयशा अपनी इस नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह इसे भारत एवं पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबले जैसा मानती हैं।


फिलहाल उनका अभिनय के क्षेत्र में दोबारा हाथ आजमाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं महत्वाकांक्षी नहीं हूं। मेरे पास बहुत ही कम फिल्में हैं जो मेरे अनुकूल हैं। मैं नहीं समझती कि मेरे पास फिल्में करने का समय है।"


आयशा ने 2009 में होटल व्यवसायी फरहान आजमी से विवाह किया था। उन्होंने 'सोचा न था' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

 

More from: samanya
32710

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020