Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनाक्षी की बात से आहत हुये सलमान !

sonakshi sinha lover hrithik not salman

18 अगस्‍त, 2010

मुंबई।


बीते जमाने के अभि‍नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बेटी सोनाक्षी सि‍न्‍हा फि‍ल्‍म दबंग के जरिये अपने करि‍यर की शुरुआत कर रही हैं। इस फि‍ल्‍म में सोनाक्षी के हीरो बने हैं बॉलीवुड के बैड ब्‍वॉय सलमान खान हैं। लेकि‍न, सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ धोखा कर दि‍या है। सोनाक्षी से जब पूछा गया कि‍ उनके सबसे पसंदीदा हीरो कौन हैं, तो उन्‍होंने सलमान का नहीं बल्‍कि‍ रि‍ति‍क रोशन का नाम लि‍या। यह बात सुनकर सलमान के दि‍ल पर क्‍या बीती होगी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सोनाक्षी कहती हैं कि‍ रि‍ति‍क की फि‍ल्‍म कृश देखने के बाद से वे उनकी दीवानी हो गयी हैं। और बॉलीवुड में वे ही उनके फेवरेट हीरो हैं। वैसे, सलमान खान के लि‍ये यह कोई नहीं बात नहीं है। कोई और नहीं बल्‍कि‍ उनकी अपनी गर्ल फ्रेंड कैटरीना कैफ उनके साथ ऐसा कर चुकी हैं। कैटरीना ने भी कहा था कि‍ बॉलीवुड में उनके सबसे पसंदीदा हीरो अक्षय कुमार हैं और वे उनके साथ काम करके सबसे ज्‍यादा सहज महसूस करती हैं।

हालांकि, सोनाक्षी ने सलमान का दि‍ल रखने का भी प्रयास कि‍या। सोनाक्षी का कहना है कि‍ वे बचपन से सलमान को जानती हैं और वे उनके अच्‍छे दोस्‍त है।

साथ ही सोनाक्षी ने यह भी कहा कि सलमान की जब 'मैनें प्यार किया' आई थी तो वो भाग्यश्री व कबूतरों की दिवानी हो गई थी। लेकिन उन्होंने यहां पर भी सलमान का नाम नहीं लिया।

अब सोनाक्षी को क्या पता जिस अभिनेता के साथ उन्हें अपनी पहली फिल्म करने का मौका मिला है उसके साथ काम करने के लिए बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हिरोइनों कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। 

More from: samanya
13386

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020