Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्या एकता कपूर विद्या से करा रहीं हैं ओवर टाइम !

is ekta kapoor putting pressure on vidhya for dirty picture

13 अक्टूबर 2011

मुंबई। विद्या बालन 'द डर्टी पिक्चर' की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गई। उनकी इस बीमारी के पीछे कई थ्योरी खबरों में चल रही हैं। कहा ये तो जा ही रहा है कि विद्या अपने काम को लेकर तो काफी संजीदा हैं, लेकिन साथ ही ये खबर भी उड़ रही है कि फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर उनपर लगातार परफेक्शन का इतना दवाब डाल रही हैं कि बेचारी विद्या इसे बर्दाश्त नहीं कर सकीं और बीमार पड़ गईं।

विद्या बालन का हीमोग्लोबिन लेवल नीचे गिर गया है। ये सब द डर्टी पिक्चर की शूटिंग के दौरान ही हुआ। वो इतनी कमज़ोर हो चुकी हैं कि उन्हें 6 अक्टूबर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां विद्या 3 दिनों तक डॉक्टरों के ऑब्सर्वेशन में रहीं। विद्या अब अस्पताल से घर लौट चुकी हैं लेकिन ये सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्या इतनी कमज़ोर पड़ी कैसें?

सूत्रों की मानें तो विद्या के लिए द डर्टी पिक्चर में काम करना नहीं बल्कि एकता कपूर के साथ काम करना भारी पड़ रहा है। एकता कपूर सिरियल क्वीन के नाम से जानी जाती हैं, लेकिन अपने सिरियल्स में काम करने वाले कलाकारों के बीच उनकी पहचान एक सख्त मिजाज़ और परफेक्शन की सनक वाली प्रोड्यूसर के तौर पर भी है। कहा ये जाता है कि एकता अपने बैनर के तले काम करने वालों से जम कर काम लेती है। इसके लिए वे कलाकारों और प्रोडक्शन हाउस के कर्मचारियों से ओवर टाइम तक कराने से नहीं हिचकती हैं।

तो क्या जिस चाबुक से एकता सिरियल की हिरोइनों को हांकती हैं क्या उसी चाबुक से उन्होंने द डर्टी पिक्चर की हिरोइन विद्या को भी हांक दिया!  कहीं एकता के लगातार वर्क प्रेशर की वजह से तो नहीं विद्या बीमार पड़ी ! फिलहाल जो एकता कपूर के साथ काम कर चुके हैं वे इस खबर की संभावना से भी इंकार नहीं करते हैं। 

More from: samanya
25806

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020