Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंदौर की हिमांगिनी बनीं मिस एशिया पैसेफिक-2012

himangni became miss asia pacific 2012

19 जून 2012

नई दिल्ली। इंदौर निवासी हिमांगिनी सिंह ने मिस एशिया पैसेफिक-2012 का ताज जीत लिया है। हिमांगिनी 12 साल में यह ताज जीतने वाली पहली भारतीय हैं। हिमांगिनी ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में आयोजित फाइनल में भारत का परचम लहराया।

हिमांगिनी ने एक बयान में कहा, "यह किसी सपने के सच होने जैसा है। इसके लिए मैंने काफी मेहनत की थी। यह मेरे मेंटरों के अथक प्रयास का नतीजा है।"

हिमांगिनी से पहले मॉडल से अभिनेत्री बनीं दीया मिर्जा ने वर्ष 2000 में यह खिताब जीता था।

हिमांगिनी सिंह यादू इंदौर के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में बीसीए की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2006 में हिमांगिनी को मिस इंदौर चुना गया था।


 

More from: samanya
31322

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020