Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अकेले जुआ खेलते हैं स्टाइल्स

harry-styles-hollywood-28092013
28 सितम्बर 2013
सिडनी|
हॉलीवुड गायक हैरी स्टाइल्स को यहां एक नाइट क्लब में अकेले रुलेट नामक खेल का मजा लेते देखा गया था। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, लाखों डॉलर कमाने वाला यह वन डायरेक्शन बैंड का 19 वर्षीय सदस्य, अपनी पसीने की कमाई जुए में लुटाता है।

'डेली स्टार' समाचारपत्र ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "वन डायरेक्शन बैंड विश्व में सबसे बड़ा बैंड है। वे अभी समय निकाल पाए हैं। लेकिन वे समुद्रतट या नाइट क्लब में जाकर मजे कर रहे हैं। रूलेट पर खूब दांव लगाया जा रहा है। "

"यह एक किस्म की लत वाला खेल है और जब तक आप यह समझ पाते हो, यह आपको कर्ज में डुबो देता है।"

जुए का आनंद लेते समय भी इस गायक को अपनी छवि के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

सूत्र ने कहा, "चूंकि हैरी के पास बहुत पैसा है, यह आश्चर्य की बात है कि यह कितनी जल्दी खत्म हो सकता है। वह अपना मालिक स्वयं है और जो चाहे वह कर सकता है। लेकिन उसे अपनी छवि भी बनाए रखनी है।"
More from: samanya
35336

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020