Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जोखिम भरा था बाल कटवाना : नेहा

haircut was very difficult neha dhupia

20 अक्टूबर 2012


मुम्बई। अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना कि आने वाली फिल्म 'रश' के लिए बाल कटवाना उनके लिए अपने करियर का सबसे बड़ा जोखिम था। 32 वर्षीया नेहा ने कहा, "हमने बहुत सोचा. ऐसा किया जाए या नहीं और बड़ा जोखिम उठाया। जैसा कि फिल्म के पोस्टर पर लिखा ('जो आदमी रिस्क नहीं लेता, उसका सब रिस्की हो जाता है') है। मैं समझती हूं कि मैंने अभी तक जो सबसे बड़ा जोखिम उठाया है, वह बाल कटवाना है।"


वैसे नेहा को इसका कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं अपने बालों को याद कर रही हूं लेकिन इस बात से खुश हूं कि लोग मेरे नए लुक को पसंद कर रहे हैं। एक कलाकार के तौर पर यह बहुत जरूरी है कि आप प्रयोग करने में सक्षम हों और हर समय अलग-अलग चीजें करने में योग्य हों।"


फिल्म में इमरान हाशमी और नेहा पत्रकारों के किरदार निभा रहे हैं।


प्रियंका देसाई के निर्देशन में बनी 'रश' 24 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी और इसमें सागरिका घाटगे व आदित्य पंचोली भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

 

More from: samanya
33483

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020