Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सरकार फिर बुला सकती है सर्वदलीय बैठक : येचुरी

govt can call all party meet- yechury

16 दिसंबर 2011

नई दिल्ली,  मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक में सरकार लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर एक बार फिर सर्वदलीय बैठक बुला सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक संशोधित विधेयक का रूप पेश करने अथवा अपने प्रस्तावों को पेश करने के लिए दोबारा बैठक बुला सकती है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद येचुरी ने पत्रकारों से कहा, "सरकार की ओर से जबतक हमें ठोस प्रस्ताव नहीं मिल जाते तबतक हमारे लिए विचारों को व्यक्त करना सम्भव नहीं है।"

उन्होंने यह भी कहा कि माकपा लोकपाल विधेयक के दायरे में प्रधानमंत्री और समूह सी के कर्मचारियों और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा को लाए जाने के पक्ष में है।

येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी संसद में सांसदों के आचरण भी लोकपाल के दायरे में लाने के पक्ष में है।

More from: samanya
27483

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020