Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सरकार की उल्फा के साथ बातचीत सकारात्मक रही

ulfa, government talks with the ulfa is positive
9 अप्रैल 2012
 
नई दिल्ली |   केंद्र सरकार और प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा)के एक धड़े के बीच सोमवार की बातचीत रचनात्मक और सकारात्मक रही। यह जानकारी यहां अधिकारियों ने दी।

सरकार के साथ वार्ता के इच्छुक उल्फा के इस धड़े के पांच सदस्यों ने केंद्रीय गृह सचिव आर.के. सिंह और गृहमंत्रालय के अन्य शीर्ष अधिकारियो के साथ बैठक की। उल्फा के सदस्यों की अगुवाई संगठन के अध्यक्ष अरबिंद राजखोवा ने की।

सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, "बातचीत रचनात्मक और सकारात्मक रही।"

वार्ता में राजखोवा के अलावा उल्फा टीम के अन्य सदस्यों में राजू बरुआ, चित्रबन हजारिका, प्रांती डेका और मिथिंगा दिमेरी शामिल थे।

उल्फा का वार्ता समर्थक गुट असम में स्थायी शांति के लिए पिछले साल से सरकार के साथ बातचीत कर रहा है और वह पहले ही सरकार को 12 सूत्री मांगे सौंप चुका है।

सरकार और इस गुट में इससे पहले पिछले साल 25 अक्टूबर को वार्ता हुई थी।

More from: samanya
30419

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020