Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गोगा कपूर नहीं रहे, अमिताभ समेत बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

goga kapoor passed away

3 मार्च 2011

मुंबई। उन्होंने तूफान से लेकर कुली जैसी सैकड़ों फिल्मों में बॉलीवुड के शहंशाह को छकाया और नए जमाने में कयामत से कयामत जैसी फिल्मों के जरिए आमिर खान जैसे नौजवान कलाकारों की नाक में दम किया। आज बॉलीवुड का यही बैडमैन गोगा कपूर दुनिया को अलविदा कह गया। गोगा के नाम से विख्यात कलाकार रविन्द्र कपूर दो साल से बीमार थे और गुरुवार को उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। अपने पीछे वह पत्नी और तीन बेटियों को छो़ड गए हैं।

गोगा कपूर 70 साल के थे। 15 दिसंबर 1940 को जन्म लेने वाले कपूर ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। खास बात यह कि इसमें 20 से ज्यादा फिल्में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी की।

अमिताभ के साथ वाली फिल्मों में तूफान और गंगा जमुना सरस्वती से गोगा को खास पहचान मिली। उन्होंने अमिताभ के साथ हर उस फिल्म में काम किया था जिसे निर्देशक मनमोहन देसाई ने निर्देशित किया था।

गोगा कपूर की हिट फिल्मों में अमिताभ की फिल्मों के अलावा कभी हां कभी ना, कयामत, पत्थर के फूल खासी जैसी तमाम फिल्में हैं। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ ने तो ट्विटर पर गोगा कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि उन्होंने स्टेज और फिल्म के अपने खास दोस्त को खो दिया है। उन्होंने लिखा-गोगा ने दिल्ली में कॉलेज में मेरे साथ ओथेलो नाटक में हिस्सा लिया था।

More from: samanya
18908

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020