Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गिसेल की इच्छा सहायक नृत्यांगना बनने की!

gisele-bundchen-super-modle-12022014
12 फरवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
लगता है कि सुपरमॉडल गिसेल बंचेन को नृत्य से प्यार है। वह अपनी इस पसंद को आगे ले जाने की इच्छुक दिखती हैं। 33 वर्षीया गिसेल ने रविवार को अपनी और तीन दोस्तों की हाल में घर में वीडियो गेम 'जस्ट डांस' पर नाचते समय की एक वीडियो, तस्वीर साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर साझा की।

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, "यही नहीं वह रिहाना के गीत 'वेयर हेव यू बीन?' पर नृत्य करते हुए रिहाना कहकर चिल्लाई भी।"

ब्राजीलियाई सुंदरी ने इस छोटे-से वीडियो के साथ लिखा, "हैलो, अगर आपको अतिरिक्त सहायक नर्तकों की जरूरत हो तो कृपया हमें जरूर बताना।"

रिहाना को इस पर ट्विटर के माध्यम से अभी प्रतिक्रिया देनी बाकी है, लेकिन लोग इस बारे में इंतजार नहीं कर सकते कि वह गिसेल को सहायक नृत्यांगना के रूप में रखने के बारे में क्या सोचती हैं।
More from: samanya
36236

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020