मिथुन-राशिफल (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा):-
जनवरी:- यह माह आपके लिए ज्यादा अनुकूलता लेकर नहीं आया है अतः सभी काम बड़ी सावधानी से करने होंगे क्योंकि एक भी असावधानी आपको परेशानी में डाल सकती है। स्वास्थ्य भी ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। ज्यादा कार्य भार के कारण दिनचर्या अनियमित एवं अव्यवस्थित होगी जिसका शरीर पर प्रतिकूल असर हो सकता है। खर्चों के बढ़ने से मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। यह समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए ठीक नहीं है। इस माह की 5, 6, 7, 14, 15, 16, 23, 24 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
फरवरी:- इस महीने की शुरूआत भी आपको ज्यादा अच्छे परिणाम नहीं देगी। अधिक परिश्रम करने पर भी सफलता का प्रतिषत कम रहेगा। किसी अजनबी या नये व्यक्ति पर आंख मूंद कर विष्वास न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। माह के दूसरे पक्ष में परेशानियां कम होने लगेंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा और महिलाओं को सफलता मिलेगी। इस माह की 1, 2, 3, 10, 11, 12, 19, 20, 21, 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
मार्च:- महीने की शुरूआत ही आपको सफलता की राह पर लेकर चलेगी। अगर इस समय आप अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो यकीन मानिए उनसे भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आमदनी के श्रोत मजबूत होंगे। कामों में सफलता और उससे अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मान-सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की सफलता और सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी। माह के अंत खर्चे बढ़ सकते हैं। इस माह की 1, 9, 10, 17, 18, 19, 27, 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
अप्रैल:- यह महीना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वयं के व्यवसाय से जुड़े लोगों का कार्य कौशल बढ़ा रहेगा। अपनी बुद्धि, चतुराई और पहले से अच्छी कार्य योजना अपनाने से व्यवसाय मंे सफलता का प्रतिषत बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह माह उत्तम और सुखकारी है। घर में आनन्दोत्सव, सौभाग्य, धन प्राप्ति और सुख में वृद्धि होगी। सुख-शांति बनी रहेगी। इस माह की 5, 6, 13, 14, 15, 23, 24, 25 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
मई:- इस महीने में आपको मिलेजुले परिणाम मिलने के योग हैं। आपकी कार्य व्यस्तता बढ़ सकती है फलस्वरूप मानसिक आवेग और उत्तेजना भी बढ़ सकती है। इस समय आपको चाहिए कि अपने शुभ चिन्तकों और हितैषियों की राय का भी सम्मान करें इससे अपेक्षाकृत अधिक सफलता और लाभ प्राप्त होगा। मास के दूसरे पक्ष में व्यय बढ़ सकता फलस्वरूप चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट भी बढ़ सकती है। व्यर्थ की यात्रा का त्याग करें। घरेलू उलझनों से स्वयं को बचाएं। दूसरे के मामलों में दखल न देना हितकर होगा। इस माह की 3, 4, 11, 12, 20, 21, 22, 30, 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
जून:- इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। माह की शुरुआत में आप अपनी सुख-सुविधा का ध्यान रखंेगे। विलासिता के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। विपरीत लिंगी के प्रति मन आकर्षित होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं अतः उनके नियंत्रण का उपाय सोचना जरूरी है। दिनचर्या संयमित रखें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सक की सलाह पर ध्यान दें। माह का दूसरा पक्ष मानसिक खिन्नता एवं तनाव दे सकता है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। इस माह की 7, 8, 9, 17, 18, 26, 27, 28 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
जुलाई:- यह महीना संतोषजनक परिणामों में कमी करेगा। खासकर आर्थिक पर आप कमजोरी महसूस करेंगे। लेन-देन के मामले में पूरी सावधानी रखें। करीबी व्यक्ति ही धोखा दे सकता है। व्यापार व्यवसाय में क्षेत्र के लोगों की आय में कमी लेकिन खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। अप्रिय स्थान पर स्थानान्तरण होने से नौकरी पेशा लोगों को कष्ट उठाना होगा। गृहस्थ जीवन में तनाव तथा सुख की कमी होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय साधारण रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें,दुर्घटना का भय हैं। इस माह की 4, 5, 6, 14, 15, 16, 23, 24, 25 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
अगस्त:- हालाकि इस महीने कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। फिर भी आप अपने व्यवहार, वाणी की चतुराई से सफलता पा कर रहेंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। सन्तान पक्ष से सहयोग मिलने से जीवन पथ आसान होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है अतः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन में भी कुछ परेषानियां रह सकती हैं। स्वजनों से मतभेद न करें। इस माह की 1, 2, 10, 11, 12, 20, 21, 28, 29, 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
सितम्बर:- पिछले माह की तुलना में यह महीना अच्छा रहेगा। फिर भी कोई पुराना विवाद सिर उठा सकता है। आपके व्यवहार में भी बललाव होगा फलस्वरूप स्वजनों से सम्बंध अच्छे होंगे। मित्रता के दृष्टिकोण से समय अच्छा है। प्रेम प्रसंगो की ओर मन मुड़ेगा। कोई लाभकारी नया सम्बंध बन सकता है। इस समय बनाई गई योजनाएं भविष्य में लाभ देंगी। इस माह की 7, 8, 16, 17, 24, 25, 26 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
अक्टूबर:- यह महीना आपकी पिछली समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक समस्याएं कम होकर समाधान पा सकेंगी। आमदनी बढ़ेगी। धन की प्राप्ति होगी। मानसिक सुख प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुषहाल होगा। सन्तान पर कड़ी निगाह रखें अन्यथा वह कुमार्ग पर जा सकती है। यात्रा के दृष्टिकोण से समय अनुकूल नहीं है। भौतिक साधनों में इजाफा होगा। इस माह की 4, 5, 6, 13, 14, 15, 22, 23, 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
नवम्बर:- इस माह का प्रथम पक्ष आपके लिए अनुकूल नहीं है। खासकर आर्थिक मामले बनाई योजना बेकार साबित होगी। गलत तरीके या लघुमार्गी धन के लालच में न पड़ें अन्यथा हानि हो सकती है। इस समय कहीं भी निवेष करने से बचें। सन्तान पक्ष को लेकर भी चिन्ता रह सकती है। उत्तरार्ध में स्थितियों में बदलाव होगा। व्यावसासिक क्षेत्र में कड़ी प्रतिद्वन्दता के बीच भी आप लाभ कमा लेंगे। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। इस माह की 1, 2, 10, 11, 18, 19, 27, 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
दिसम्बर:- इस महीने में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ पहले से अधिक होगा परन्तु खर्चे भी बढ़े रहेंगे। फलस्वरूप थोड़ी चिन्ता रह सकती है। शत्रु पक्ष स्वयं शांत रहेगा। आप शांति महसूस करेंगे। सन्तान पक्ष से भी संतुष्टि मिलेगी। छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। बेरोेजगार को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। इस माह की 7, 8, 9, 15, 16, 17, 25, 26, 27 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।