Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गेरी वेबर ओपन : फेडरर क्वार्टर फाइनल में

geery weber open federe in quatarer finals

15 जून 2012
 
हाले (जर्मनी)। विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर एटीपी गेरी वेबर ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट के दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने स्थानीय खिलाड़ी फ्लोरियन मायेर को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी।

हाल में वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक के हाथों हारने के बाद फेडरर का यह पहला मुकाबला था। क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना कनाडा के माइलोस राओनिक से होगा।

More from: samanya
31273

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020