Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उल्लास से मनाया गया गंगा दशहरा

ganga-dashahara

11 जून 2011

पटना। बिहार में गंगा दशहरा के मौके पर शनिवार को हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और प्रार्थना कर दान-पुण्य किया।

पटना एवं आसपास के लोग सुबह तड़के से ही गंगा तट पर पहुंचने लगे थे, वहां उन्होंने गंगा में स्नान किया। इसके अलावा राज्य की सभी प्रमुख नदियों और तालाबों पर भक्तों की भीड़ देखी गई।

हिंदु ग्रंथों की मान्यता के मुताबिक स्वर्ग लोक से ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को सूर्यवंशी राजा भगीरथ गंगा को पृथ्वी पर लाए थे। इस दिन को लोग गंगा दशहरा के रूप में मनाते हैं।

पंडित महादेव मिश्र के मुताबिक इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का का हरण हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गंगा दशहरा का दिन हस्त नक्षत्र में पड़ा है जो अति शुभ फलदायक माना गया है। इधर, गंगा दशहरा के मौके पर राजधानी के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई।

More from: Jyotish
21565

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020