Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वंडर वुमन बनने के लिए गैदोत को प्रशिक्षण की जरूरत

gal-gadot-hollywood-28122013
28 दिसम्बर 2013
लॉस एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैदोत 'मैन आफ स्टील' के अगले संस्करण में वंडर वुमन के किरदार के लिए शारीरिक प्रशिक्षण लेंगी। 'फास्ट एंड फ्यूरियस' हस्ती गैदोत ने इसी महीने की शुरुआत में 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन' में महिला सुपरहीरो का किरदार किया था और उनकी चुस्त शारीरिक बनावट के लिए उनकी आलोचना हुई थी।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, टीवी शो 'गुड इवनिंग विद गाइ पिन्स' में एक साक्षात्कार के दौरान गैदोत ने इस विवाद पर बात की।

उन्होंने कहा, "मैंने नई दुनिया की वंडर वुमेन का प्रतिनिधित्व किया।"

उन्होंने कहा, "मैं अब शारीरिक तौर पर तैयारियां शुरू कर रही हूं। कुंग फू, किकबॉक्सिंग, तलवारों का प्रशिक्षण बहुत गंभीर है।"

'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन' में हेनरी केविल, बेन अफ्लेक और एमी एडमस भी किरदार निभाएंगे। फिल्म 2015 में प्रदर्शित होगी।
More from: samanya
35942

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020