Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जूलैंडर' के अगले संस्करण में काम करेंगी गागा?

gaga will work in Julander next episode

18 अक्टूबर 2012


लास एंजेलिस। पॉप गायिका लेडी गागा को निर्माता-निर्देशक बेन स्टीलर ने हास्य फिल्म 'जूलैंडर' के अगले संस्करण के लिए मेहनताने के रूप में 30 लाख पाउंड का प्रस्ताव दिया है। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 46 वर्षीय स्टीलर इस फिल्म में डेरेक जूलैंडर और 43 वर्षीय अभिनेता ओएन विल्सन, हंसेल मैकडोनाल्ड के किरदार में वापसी कर रहे हैं।


एक सूत्र ने कहा, " गागा उनकी सूची में सबसे ऊपर हैं। वह प्रतिभाशाली और उनकी विचारशक्ति अद्भुत है।"


इस किरदार के लिए केट मॉस, केट अपटन, हीडी क्लम और एड्रियाना लीमा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।


फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में होगी।

 

More from: samanya
33453

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020