Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'द ग्रेट गैट्सबाय' के लिए गाएंगी गागा

gaga sing for the great gatsbay


18 अक्टूबर 2012
 
लास एंजेलिस। पॉप गायिका लेडी गागा हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्दो डीकैप्रियो की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' के लिए एक गाना गाएंगी। लेखक एफ.स्कॉट द्वारा 1925 में लिखे गए उपन्यास पर आधारित बैज लुहर्मैन निर्देशित इस 3डी फिल्म में केनी वेस्ट , जे-जेड और जैक व्हाईट जैसे गायकों के गीत शामिल किए गए हैं।


वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गागा और संगीतकार प्रिंस इस फिल्म के लिए एक गाना तैयार कर सकते हैं।


इस बात का खुलासा फिल्म की अभिनेत्री एडीलेड क्लिमेंस ने किया है जो इस फिल्म में कैथरीन विल्सन का किरदार कर रही हैं।


फिल्म में टॉबे मैग्वेर, जोएल एजरटन और कैरी मुलीगन व बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। यह फिल्म 10 मई 2013 को प्रदर्शित होगी।

 

More from: samanya
33445

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020