HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

मधुमेह, दिल की बीमारियों से बचाती है चाय

Subscribe Magazine on email:    
मधुमेह, दिल की बीमारियों से बचाती है चाय

18 फरवरी 2012

लंदन।  अक्सर हम में बहुत से लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि एक दिन में कितने कप चाय का सेवन किया जाए। हालही में शोधकर्ताओं ने नए अध्ययन में दावा किया है कि रोजाना तीन कप चाय हमें दिल के दौरे और टाइप-2 मधुमेह जैसी बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है। समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार एक अध्ययन से पता चला है कि नियमित रूप से चाय पीना रक्त शर्करा और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर दिल की बीमारियों के जोखिम को घटाता है। यह बात दूध वाली और दूध रहित चाय दोनों पर लागू होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार चाय के इतने बड़े पैमाने पर लाभ उसके फ्लेवोनोइड तत्च (हृदय रोगों से बचाने वाला एंटीऑक्सीडेंट तत्व) की वजह से है।

चाय का एक प्याला आपको 150 से 200 एमजी फ्लेवोनोइड तत्व प्रदान करता है और यह हमारे आहार में एंटीऑक्सीडेंट्स का सर्वश्रेष्ठ स्त्रोत है।

विज्ञान पत्रिका 'न्यूट्रीशन बुलेटिन' के अनुसार एक दिन में दूध रहित चाय के तीन या उससे अधिक कप आपको दिल की बीमारियों से बचाते हैं, जबकि दो या उससे अधिक कप टाइप-2 मधुमेह से बचाते हैं।

अध्ययन के सह लेखक और 'टी एडवाइजरी पैनल' (टीएपी) के सदस्य पोषण विशेषज्ञ कैरी रूक्सटोन ने कहा, " इस लोकप्रिय पेय के जितने लाभ हमें मालूम हैं, वास्तव में चाय के उससे कहीं ज्यादा फायदे हैं।" बारह सप्ताहों तक चले इस अध्ययन में 87 प्रतिभागियों को शामिल किया गया।

इसके साथ ही शोध से पता चला कि रोजना तीन कप चाय पीने से प्रतिभागियों में हृदय सम्बंधी बीमारियों के जोखिम में सुधार आया।

चाय मे पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड तत्च सूजन को नियंत्रित करने और रक्त के अधिक थक्के जमने के जोखिम को कम करने जैसी बहुत सी चीजों में सहायक है।



29178
ताजातरीन / What's Hot
वियतनाम में सड़क हादसे में 36 की मौत
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
'तेरी मेरी कहानी'लेकर आ रहे हैं कुणाल कोहली
रेलगाड़ी में यात्रा करते वक्त सतर्क रहें महिलाएं : सोनाक्षी
'सत्यमेव जयते' का पहला एपीसोड 9 करोड़ लोगों ने देखा
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!