HindiLok.com - Hindi News, Hindi Movies, Hindi Songs, Hindi Literature

पानी की कमी बना सकती है चिड़चिड़ा

Subscribe Magazine on email:    
पानी की कमी बना सकती है चिड़चिड़ा

21 फरवरी 2012
 
वाशिंगटन | शरीर में पानी की थोड़ी सी भी कमी भी आपको चिड़चिड़ा, परेशान एवं बीमार बना सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट (यूकोन) की प्रयोगशाला में हुए परीक्षणों से मालूम हुआ है कि यदि कोई व्यक्ति या 40 मिनट तक टहले या बैठ कर आराम करे, दोनों ही स्थितियों में पानी की थोड़ी सी भी कमी के समान प्रभाव होंगे।

'ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन' की रपट के अनुसार हल्के निर्जलीकरण को शरीर में पानी की सामान्य मात्रा में 1.5 प्रतिशत की कमी के रूप में परिभाषित किया गया है।

'यूकोन्स नेग स्कून ऑफ एजूकेशन' में शरीर विज्ञान के प्रोफेसर लारेंस ई. आर्मस्ट्रांग ने बताया कि इन परीक्षणों से यह स्पष्ट होता है कि अभ्यास, अत्यधिक गर्मी व परिश्रम करने के वक्त ही नहीं बल्कि सामान्य अवस्था में भी शरीर में पानी की सही मात्रा का महत्व है।

विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार आर्मस्ट्रांग ने कहा, "शरीर में एक या दो फीसदी पानी की कमी होने पर मनुष्य को प्यास लगती है।"

उन्होंने यह भी बताया, "शरीर में पानी की कमी सभी लोगों को प्रभावित करती है। पूरा दिन कम्प्यूटर पर काम करने वाले लोगों के लिए भी शरीर में पानी की मात्रा सही रखना लम्बी दौड़ लगाने वाले खिलाड़ियों जितना ही जरूरी है।"



29249
ताजातरीन / What's Hot
देशभर में सीबीआई की 62 अदालतों में कामकाज जारी
मैं टीवी के लिए नहीं लिख सकता : जावेद
पायलटों की हड़ताल जारी, नुकसान 188 करोड़ रुपये तक पहुंचा
उन लोगों को मुझसे माफी मांगनी चाहिए : शाहरुख
'तेरी मेरी कहानी'लेकर आ रहे हैं कुणाल कोहली
रेलगाड़ी में यात्रा करते वक्त सतर्क रहें महिलाएं : सोनाक्षी
'सत्यमेव जयते' का पहला एपीसोड 9 करोड़ लोगों ने देखा
3डी फोटो रिपोर्ट बनाएंगे अंतरिक्ष केंद्र के सदस्य
   
 
मनोरंजन
इंटरव्यू
सफलता के लिए रिस्क लेना ज़रुरी है : राकेश मेहता
मुंबई शहर में जिंदगी की आपाधापी के बीच ‘लग गई’ शब्द इतना सामान्य हो गया है कि लेखक-निर्देशक राकेश मेहता ने इस नाम और इस नाम के पीछे छिपे फलसफे को अपनी फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ का आधार बना डाला। राकेश मेहता की यह फिल्म 20 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म विशुद्ध कॉमेडी है, और निर्देशक का दावा है कि दर्शक सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी याद रखेंगे। इस फिल्म के विचार से दिल्ली से मुंबई पहुंचने के राकेश मेहता के सफर पर उनसे खास बात की पीयूष पांडे ने।
 कुछ भी गा सकने वालों की जरूरत : सुनिधि
 आसान काम नहीं है निर्देशन : संजय मिश्रा
ज्योतिष
हल्दी के प्रयोग से हृदयाघात का खतरा कम
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एवं एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इसके प्रयोग से दिल के ऑपरेशन के बाद पड़ने वाले दौरे का खतरा कम हो जाता है।
 आराम करने से स्वस्थ होती हैं दिल की क्षतिग्रस्त कोशिकाएं
 दूध के दांत बचा सकते हैं जिंदगी
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!
 कुंड में नहाने से ठीक होता है चर्म रोग!