Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भीख मांगने को मजबूर हैं पूर्व विधायक की विधवा

लखनऊ, 18 अगस्त

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के करीबी रहे पूर्व विधायक सूरज लाल गुप्ता की 80 वर्षीय विधवा प्रेमा देवी को पेट भरने के लिए गोंडा की सड़कों पर भीख मांगना पड़ रहा है।

बेटे द्वारा घर से निकाल दिए जाने के बाद प्रेमा देवी दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। जिला महिला अस्पताल में पत्रकारों ने उन्हें भीख मांगते हुए देखा। प्रेमा देवी ने पत्रकारों से कहा कि उनका बेटा उनसे कोई संबंध नहीं रखना चाहता है। उसने उन्हें घर से निकाल दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में पति की मौत के बाद उनके बेटे का व्यवहार अचानक बदल गया। कुछ समय पहले पुश्तैनी घर बेचने का जब उन्होंने विरोध किया तो उसने (बेटे) ने उन्हें (प्रेमा देवी) घर से चले जाने को कहा।

प्रेमा देवी की पुनर्वास के लिए पत्रकारों ने जिला प्रशासन से संपर्क किया। गोंडा के अपर जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य हुआ कि विधायक की विधवा सड़कों पर भीख मांग रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी। जिले के मुख्य विकास अधिकारी रामदास ने कहा कि यह चिंता का विषय है। प्रशासन पीड़िता की मदद के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क करेगा।

प्रेमा देवी के पति सूरज लाल गुप्ता बलरामपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे अटल बिहारी बाजपेई के बहुत करीबी थे। वह बलरामपुर की उतरौली विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे।


(IANS)

 

More from: samanya
899

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020