Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सेंसर बोर्ड के कारण फिल्मकारों के सामने कठिनाई : संजय

31 जुलाई 2012

नई दिल्ली। अभिनेता से फिल्म निर्माता बने संजय सूरी का मानना है कि जिस तरह सेंसर बोर्ड ने सिनेमा एवं टीवी पर दिखाई जाने वाले कार्यक्रमों की विषयवस्तु पर कड़ा रवैया अपनाया है उससे आज के दौर में फिल्मकारों को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है।


संजय की फिल्म 'आई एम' का प्रसारण दूरदर्शन पर सिर्फ इसलिए नहीं हो सका क्योंकि फिल्म के पास यू प्रमाणपत्र नहीं था, लेकिन सेटलाइट चैनलों पर इस फिल्म का प्रसारण हुआ। संजय के मुताबिक सेंसर बोर्ड दर्शकों को उपेक्षित करने का प्रयास कर रहा है।


संजय ने 12वें ओसियंस-सिनेमैन फिल्म महोत्सव के दौरान कहा, "इस फिल्म के पास यू/ए प्रमाण पत्र था जिसका अर्थ है कि इसका प्रसारण सेटेलाइट चैनलों पर तो हो सकता है लेकिन दूरदर्शन पर नहीं। इसका अर्थ है कि दूरदर्शन के दर्शकों के मानसिकता यू/ए प्रमाण पत्र वाली फिल्मों को देखने के लिए विकसित नहीं हुई है। यह किस प्रकार की सोच है?"

 

More from: samanya
32108

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020