Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दबंग 2 : फिल्म समीक्षा

flim review of dabangg 2

कलाकार: सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, विनोद खन्ना, अरबाज़ खान, प्रकाश राज
संगीत: साजिद-वाजिद
निर्देशक: अरबाज़ खान

 


इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म दबंग 2 है। सलमान की दबंग 1 को लेकर पहले जितना उत्साह था लोगों में इस फिल्म को लेकर भी लोगों में जबरदस्त उत्साह है। 'एक था टाइगर ' के बाद सलमान की यह दूसरी हिट फिल्म हो सकती है। क्योंकि रिलीज होने से पहले ही फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म के गाने पहले से काफी पंसद किये जा रहे हैं। सलमान और सोनाक्षी ने फिल्म का प्रचार भी काफी जोर शोर से किया है। करीना का हिट आइटम नबंर फेविकोल तो लोगों के सिर चढकर बोल रहा है। दबंग के बाद दबंग 2 में सलमान और सोनाक्षी की जोडी और भी फ्रेश लग रही है। अन्तर इतना है कि रज्जों इसमें थोडी ज्यादा मोटी नजर आ रही हैं।  दबंग 2 का निर्देशन सलमान खान के भाई अरबाज खान ने किया है साथ ही दबंग 2 की एक और खास बात है यह है कि इसकी कहानी एक मेट्रोपॉलिटन सिटी में फिल्माई गयी है।

 

अगर फिल्म की कहानी की बात की जाये तो दंबग 2 में सलमान एक ईमानदार पुलिस इस्पेंक्टर के किरदार में और रज्जो यानी सोनाक्षी चुलबुल की सीधी साधी पत्नी के रोल में हैं। फिल्म की कहानी पहले भाग से शुरु होती है, जहां चुलबुल पांडे का ट्रांसफर लालगंज से कानपुर हो गया है चुलबुल अपनी पत्नी रज्जो, भाई, पिता बने विनोद खन्ना के साथ कानपुर जाते हैं और यहां से शुरू होती है, आगे की कहानी।


फिल्म में की कहानी में कुछ खास नयापन नहीं है। लेकिन तब भी फिल्म लोगों की कसौटी पर खरी उतरेगी। सोनाक्षी थोडा सा बदली सी नजर आ रही हैं। और क्यों आ रही है यह तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म में अरबाज खान और विनोद खन्ना और सलमान खान के ईमोशनल सीन हैं। फिलहाल सलमान के लिये आप यह फिल्म देख सकते हैं। फिल्म के गाने अच्छे हैं। फिलहाल दबंग 2 आपके लिये पैसा वसूल हो सकती है। कुल मिलाकर सलमान की वजह से यह फिल्म लोगों को सिनेमाहाल तक खिचेंगी।

More from: Entertainment
34147

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020