Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेड्रिड ओपन : रोजर फेडरर बने चैम्पियन

rojer wins medrid open

14 मई 2012

मेड्रिड। 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विटजरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मेड्रिड ओपन मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया है। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रविवार को खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में फेडरर ने चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच को 3-6, 7-5, 7-5 से हराया।

खिताबी जीत का सीधा असर फेडरर के रैंकिंग पर पड़ा है। सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल रैंकिंग में फेडरर तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फेडरर का यह कुल 20वां एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 खिताब है।

फेडरर और बर्डिच के बीच ओवरऑल यह 15वीं भिड़ंत थी जिसमें फेडरर ने अपनी 11वीं जीत दर्ज की। फेडरर के खिलाफ बर्डिच ने चार बार जीत दर्ज की है।

More from: samanya
30719

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020