Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शादी का कोई दुष्प्रभाव नहीं : फरहान

farhan-akhtar-bollywood-22012014
22 जनवरी 2014
मुंबई|
अपनी अगली फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' के प्रचार के लिए दौरे कर रहे अभिनेता फरहान अख्तर कहते हैं कि वास्तव में जब तक आप जीवनसाथी के गुण को ध्यान में रखते हैं तब तक विवाह का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। यहां मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 40 वर्षीय फरहान ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो शादी के दुष्प्रभावों का मुद्दा कोई बेहुत गंभीर नहीं है। यह प्रत्येक व्यक्ति और उसके रिश्ते को आगे ले जाने के तरीके पर निर्भर करता है। जीवनसाथी के जिस गुण को देख आपको उससे प्यार हुआ, सिर्फ उस गुण को हमेशा याद रखने की जरूरत है।"

फरहान करीब 14 वर्षो से हेयर स्टाइलिस्ट अधूना संग विवाह की डोर से बंधे हुए हैं। उनको शाक्या और अकीरा नामक दो बच्चे हैं।

'शादी के साइड इफेक्ट्स' में फरहान के साथ अभिनेत्री विद्या बालन हैं। फिल्म साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी है।

फिल्म 28 फरवरी को प्रदर्शित होनी है।
More from: samanya
36123

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020