Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फहद अली को पसंद नहीं हैं चॉकलेटी भूमिकाएं

fahad ali didnt like choclate character

5 अक्टूबर 2012


मुम्बई। चैनल 'वी' के 'द बड्डी प्रोजेक्ट' में बागी किशोर के रूप में केशव देसाई (केडी) की भूमिका निभा रहे फहद अली का कहना है कि वह ग्रे कैरेक्टर की भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। फहद ने आईएएनएस से कहा, "मैं अपने चरित्र में ग्रे शेड पसंद करता हूं। हालांकि मैं पूरी तरह नकारात्मक भूमिका नहीं निभाना चाहता, लेकिन मैं चॉकलेटी लड़के की भूमिकाएं भी नहीं करना चाहता।"


फहद 'बालिका वधू', 'छोटी सी जिन्दगी', 'जिंदगी कहे- स्माइल प्लीज' और 'गुमराह' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं।


फहद को किशोरों पर आधारित कार्यक्रम सबसे अधिक पसंद हैं। उन्होंने कहा, "मैं किशोरों पर आधारित कार्यक्रम पसंद करता हूं। वे मुख्यधारा के अन्य कार्यक्रमों से अलग होते हैं।"


फहद (23) बड़े पर्दे की फिल्मों में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं बॉलीवुड का हिस्सा बनना चाहता हूं। लेकिन फिलहाल मेरा ध्यान 'द बड्डी प्रोजेक्ट' पर है और मैं अपनी भूमिका को पसंद कर रहा हूं।"

 

More from: samanya
33232

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020