Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूरो कप-2012 :रूस और ग्रीस की टीमें कल आमने सामने

euro cup 2012 tomorrow russia and greece team 's to face
15 जून 2012

मास्को। रूसी फुटबाल टीम के फॉरवार्ड खिलाड़ी रोमन पावल्यूचेंको का मानना है कि यूरो कप-2012 के अंतर्गत ग्रुप स्तर पर ग्रीस के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला बेहद कड़ा होगा। रूस और ग्रीस की टीमें शनिवार को आमने सामने होंगी। यदि इस मुकाबले को रूसी टीम जीत जाती है तो उसका क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा।

रूसी फुटबाल संघ की वेबसाइट के मुताबिक पावल्यूचेंको ने कहा, "आने वाला मुकाबला चेक गणराज्य और पोलैंड से भी कड़ा होने वाला है।"

"ग्रीस के खिलाफ मुकाबला क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए होगा। उन्हें भी जीत की जरूरत है और हमें भी। यहां तक की क्वार्टर फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी इसकी भी शुरुआत शनिवार से हो जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि ग्रुप-'ए' में रूस ने चेक गणराज्य को 4-1 से हराया था जबकि पोलैंड से उसने 1-1 से ड्रॉ खेला था। रूस की टीम चार अंक लेकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।

 

More from: samanya
31271

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020