Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूरो कप 2012 : चेक गणराज्य ने ग्रीस को 2-1 से हराया

euro cup check republic beating the greece from 2-1

13 जून 2012

रोक्लाव। स्थानीय म्यूनिसिपल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए ग्रुप 'ए' के दूसरे राउंड के मुकाबले में चेक गणराज्य की टीम ने ग्रीस को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ चेक गणराज्य की टीम ने तीन अंक हासिल किए। चेक गणराज्य की टीम ने इस मैच में तेज और धमाकेदार शुरुआत की। महज तीसरे ही मिनट में उसने पहला गोलकर ग्रीस पर दबाव बना दिया। दबाव अभी बना ही था कि उसने दूसरा गोल कर ग्रीस टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इस शुरुआती झटके से ग्रीस की टीम उबर नहीं पाई। हालांकि उसने दूसरे हाफ में इसकी भरपूर कोशिश की लेकिन वह एक ही गोल कर पाई और मुकाबला 1-2 से हार गई।

खेल के तीसरे मिनट में गणराज्य के पेट्र जिरासेक ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल से उबरने के प्रयास में अभी ग्रीस की टीम जुटी ही थी तीन मिनट के बाद गणराज्य ने एक और गोल कर दिया। इस बार यह गोल किया वेक्लाव पिलर ने। थियोडोर गेब्रे सेलासीज से मिले पास को पिलर ने गोल में तब्दील करने में कोई चूक नहीं की और इस गोल के साथ चेक गणराज्य टीम ने 2-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद पूरी तरह से दबाव में दिख रही ग्रीस की टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन उसके खिलाड़ी इसमें सफल नहीं हो सके। मध्यांतर तक चेक गणराज्य की टीम 2-0 से बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही।

53वें मिनट में ग्रीस के लिए गेकास ने गोल कर अपनी टीम के लिए उम्मीद जगाई। लेकिन यह गोल अंत तक नाकाफी साबित हुआ क्योंकि इसके बाद ग्रीस की टीम ने जबरदस्त हमले किए लेकिन वह एक और गोल कर मुकाबले को बराबर करने में असफल रही और अंतत: जीत गणराज्यय टीम की हुई।

चेक की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रूस के हाथों 1-4 से पराजय का सामना करना पड़ा था। जबकि ग्रीस की टीम अपने पहले मुकाबले को ड्रा कराने में सफल रही थी। उसने उद्घाटन मुकाबला पोलैंड के खिलाफ खेला था जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। इस मैच में ग्रीस को एक अंक मिले थे। इस प्रकार दो मुकाबलों से उसके एक ही अंक हुए हैं जबकि चेक गणराज्य टीम ने अपना पहला मुकाबला हारने के बावजूद आज की जीत से तीन अंक हासिल किए।


 

More from: samanya
31224

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020