Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कैंसर जागरूकता के लिए होगा प्रीस्ले के दांतों का प्रदर्शन

elvish-presley-hollywood-12042014
12 अप्रैल 2014
लंदन|
दिवंगत गायक एल्विस प्रेस्ली को ब्रिटेन के दंत चिकित्सक अगले महीने 'एल्विस डे' के साथ सम्मानित करेंगे। इस मौके पर मुंह के कैंसर की जागरूकता के लिए उनके दांतों और दंत-शिखर (डेंटल क्राउन) का एक मॉडल प्रदर्शित किया जाएगा। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, मई में होने वाले इस कार्यक्रम की मेजबानी दंत चिकित्सकों का एक समूह करेगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में संगीत, पोशाकें और मुंह के कैंसर की मुफ्त स्क्रीनिंग जैसी चीजें भी शामिल होंगी। इसमें प्रीस्ले के लिए बनाए गए दांतों के ढांचे और दंत-शिखर भी प्रशंसकों के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे।

इसमें कहा गया कि 16 अगस्त, 1977 को निधन से एक दिन पहले प्रीस्ले एक दंत चिकित्सक के पास गए थे। इसी दौरान उनके लिए दंत-शिखर बनाया गया था। यह दंत-शिखर 2012 में एक कनाडियन लेखक-दंत चिकित्सक और मशहूर हस्तियों के दांत एकत्र करने वाले माइकल जुक ने एक नीलामी में खरीद लिया था।
More from: samanya
36665

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020