Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एकता कपूर सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में

ekta kapoor most powerfull women list


 2 अक्टूबर 2012
 
नई दिल्ली।  चर्चित टीवी शो और फिल्म प्रोड्यूशर एकता कपूर का नाम भारतीय कारोबारी जगत की 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। बालाजी टेलीफिल्म की संयुक्त प्रबंध निदेशक कपूर का नाम कारोबार पत्रिका 'बिजनेस टुडे' ने टेलीविजन और फिल्म में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सूची में शामिल किया।


कपूर ने एक बयान में कहा, "मैं इस सम्मानित पुरस्कार को पाकर गौरव महसूस कर रही हूं और मानती हूं कि इससे महिलाओं की क्षमता और बालाजी टेलीफिल्म्स की सामग्री को मान्यता मिली है।"


सूची में रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अम्बानी, हिंदुस्तान युनिलीवर की कार्यकारी निदेशक-एचआर लीना नायर, गोदरेज समूह की कार्यकारी निदेशक और मुख्य ब्रांड अधिकारी तान्या दुबाश और पारले एग्रो की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कुआना चौहान सलुजा का नाम भी शामिल है।


 

More from: Entertainment
33147

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020