Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'एक था टाइगर' मस्ती भरी फिल्म है सोनाक्षी सिन्हा

ek tha tiger is very good movie sonakshi sinha


21 अगस्त 2012

मुम्बई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पूर्व में भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि 'एक था टाइगर' सुपरहिट फिल्म साबित होगी और अब वह अपनी इस भविष्यवाणी के सच हो जाने से खासी खुश हैं। सोनाक्षी (25) ने टेलीविजन रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर किड्स' के सेट पर कहा, "हां, मैंने 'एक था टाइगर' देखी है। मैंने रिलीज होने के दिन ही इसे देख लिया था और यह बहुत मस्ती भरी फिल्म है। इसे बहुत अच्छी शुरुआत मिली, जैसी मैंने भविष्यवाणी की थी।


अपनी पहली फिल्म 'दबंग' में अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर चुकी सोनाक्षी ने कहा, "आप जानते हैं कि सलमान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रहे हैं और मैं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।"


सोनाक्षी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जोकर' के प्रचार में व्यस्त हैं।


शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी 'जोकर' में अक्षय कुमार, श्रेयस तलपडे और मिनिषा लांबा भी नजर आएंगी। फिल्म 31 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

 

More from: samanya
32392

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020