Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड में मिलन ने डाला दक्षिण का रंग : विद्या

due to milan south films remake are been made in bollywood say vidya

6 अक्टूबर 2012


मुम्बई। फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में दक्षिण की अभिनेत्री सिल्क का किरदार करने वाली अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि इसके निर्देशक मिलन लुथरिया को बॉलीवुड गाने और चरित्र में दक्षिण का प्रभाव डालने का श्रेय दिया जाना चाहिए। 33 वर्षीय विद्या ने कहा, "मैंने यह शुरू नहीं किया, मिलन ने किया। मैं एक अभिनेत्री हूं और मैं कहानी के मांग के अनुसार काम करती हूं। यह एक दक्षिण की अभिनेत्री की कहानी थी।"


विद्या ने शुक्रवार को यह बात मुनमुन घोष के उपन्यास 'अनहुक्ड' के अनावरण के दौरान हुई बातचीत में कहा।


जब उनसे यह पूछा गया कि क्या रानी मुखर्जी की आगामी फिल्म 'अईया' के गाने और फिल्म में 'द डर्टी पिक्चर' का प्रभाव है तो उन्होंने कहा, "अगर यह दक्षिण पर आधारित है तब यह नजर आएगा।"

 

More from: samanya
33246

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020