Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

धूमधाम से जन्मदिन नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार

dileep kumar not celebrating grand birthday

 
19 नवंबर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार ने अपनी 90वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की खबर को खारिज करते हुए कहा है कि वह और उनकी पत्नी सायरा बानो, अभिनेता यश चोपड़ा और शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। दिलीप 11 दिसम्बर को 90 साल के हो जाएंगे।


दिलीप ने अपने ब्लॉग पर मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ प्रिंट मीडिया घटिया स्तर की चीजें लिखते हैं।


दिलीप ने लिखा, "हम अभी मेरे सबसे अच्छे मित्र यश के निधन से बाहर नहीं निकल पाए हैं जो गत वर्ष मेरे जन्मदिन पर मेरे कैंडिल जलाने के दौरान मेरे साथ थे और कुछ समय तक मेरे साथ परिवार की खुशियां साझा की।"


दूसरी तरफ ठाकरे को शेर की संज्ञा देते हुए दिलीप ने उनके परिवार के लिए प्रार्थना की। ठाकरे का शनिवार को निधन हो गया था।

 

More from: samanya
33757

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020