2 जून 2012
जम्मू। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों से मुलाकात की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल आर.के. पलटा ने कहा, "उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की और अग्रिम चौकियों पर भारतीय सेना की कार्यप्रणाली को देखा।"
थल सेना के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धौनी ने पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा के समीप के इलाकों का दौरा किया।
प्रवक्ता ने कहा कि सेना को ऐसे अंतर्राष्ट्रीय आइकन को अपना ब्रांड अम्बेस्डर बनाने पर गर्व है।
सेना की वर्दी में धौनी भीमबहेर गली, हमीरपुर, कलसियां, नौशेरा सहित पुंछ एवं राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों पर जाएंगे।
धौनी शनिवार रात राजौरी में बिताएंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि धौनी यात्रा के अगले चरण में सियाचिन ग्लेशियर भी जाएंगे। वह रविवार सुबह सेना के उत्तरी कमान के मुख्यालय उधमपुर जाएंगे। इसके बाद वह बारामूला में हो रहे कश्मीर प्रीमियर लीग के प्रथम संस्करण का अंतिम मुकाबला भी देखेंगे।
धौनी की यात्रा दो चरणों में होगी। वह सोमवार को दिल्ली लौट आएंगे। अगले दिन वह लद्दाख एवं सियाचिन ग्लेशियर जाएंगे। उनकी कश्मीर यात्रा सात जून को खत्म होगी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।